फर्रुखाबाद जिले में मौसम लगातार करवटें लेता जा रहा है। आम आदमी हो या किसान, किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा। एक दिन पहले बरसात से सर्दी बढ़ गई थी। सोमवार को सुबह से ही खिली धूप ने सर्दी के अहसास को कम कर दिया। मंगलवार को देर रात से दोपहर 12 बजे तक वातावरण को कोहरे की घनी चादर ने अपने आगोश में ले लिया। मेला श्री रामनगरिया में कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं की राउटियां भी कोहरे में लुप्त हो गई। इटावा-बरेली हाईवे पर भी कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मकर संक्रांति पर भी श्रद्धालुओं की गंगाघाट पर संख्या कम दिखी।