फर्रुखाबाद में शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में एक ही परिवार के लोगों के साथ हुई मारपीट और लूट के मामले में जीआरपी ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामला में आगे की कार्रवाई कर रही है। ट्रेन में हुई मारपीट में घायल लोगों का ईलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है।