फर्रुखाबाद में एक सड़क हादसे में एक बस में सवार कई नेपाली नागरिक घायल हो गए। मुंबई में नौकरी करने वाले ये नेपाली नागरिक गौरीफंटा बॉर्डर होते हुए वापस अपने घर जा रहे थे। ये सभी एक टूरिस्ट बस बुक कराकर नेपाल जा रहे थे, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई और बस सड़क किनारे बिजली के एक पोल से टकरा गई। इसके बाद बेकाबू बस ईंट भट्टे पर जाकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 90 यात्रियों की जान तो बच गई लेकिन कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर बस छोड़कर मौके से फरार हो गए।