फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा की पहचान बदली, माफिया और दंगों की राजनीति खत्म हुई: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत "भगवान रामचंद्र की जय", "पवनसुत हनुमान की जय", "वृंदावन बिहारी लाल की जय" और "भारत माता की जय" के जयघोष के साथ की। उन्होंने कहा कि आज इटावा के नाम से न तो भय जुड़ा है और न ही यहां के युवाओं के सामने पहचान का संकट है। जो सम्मान प्रदेश के अन्य जनपदों के लोगों को मिलता है, वही सम्मान आज इटावा के लोगों को भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इटावा की पहचान संकट में थी। यहां से जीतने वाले लोगों ने जनपद की छवि को नुकसान पहुंचाया। हालत यह थी कि इटावा के नाम पर लोगों को होटल में कमरा तक नहीं मिलता था और निवेशक यहां आने से कतराते थे। लोग कहते थे कि जब व्यक्ति खुद सुरक्षित नहीं है तो उसकी पूंजी कैसे सुरक्षित रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें