फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस मदर डेयरी की दीवार से टकराई, 15 घायल

इटावा से सवारियां भरकर मैनपुरी जा रही निजी बस रविवार शाम करीब तीन बजे वैदपुरा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर मदर डेयरी प्लांट की दीवार से टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में लगभग 15 यात्री घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने राहगीरों की मद्द से घायलों को आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया है। उधर, दीवार गिरने से प्लांट परिसर में खड़ी एक कर्मचारी की स्कूटी भी दीवार के मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।  शहर स्थित जेल के बाहर से सवारियां भरकर एक निजी बस रविवार शाम मैनपुरी जा रही थी। वैदपुरा क्षेत्र में बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस चालक ने आगे चल रहे वाहन को बचाने में सड़क किनारे स्थित मदर डेयरी के प्लांट की दीवार में टक्कर मार दी। हादसे में लगभग 15 यात्री घायल हुए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-चिल्लाते यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। प्लांट में काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकल आए। हादसे में डेयरी के भी तीन कर्मचारी विरजीत, रामलाल और घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया। यहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें