फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: नग्ला मूंज के मंदिर से चोरों ने सामान समेटा, अलमारी से सात हजार रुपये, इन्वर्टर, बैटरी ले गए

नग्ला मूंज के बाला जी मंदिर से सोमवार रात चोरों ने अलमारी में रखे सात हजार रुपये, इन्वर्टर और बैटरी पार कर दी। सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी को घटना की जानकारी हुई। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव में बाला जी मंदिर का मंदिर स्थापित है। मंदिर के पुजारी महेश शुक्ला ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सोमवार रात को आरती करने के बाद मंदिर में ताला लगाकर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वह मंदिर आए तो मंदिर परिसर में अंधेरा था। उन्होंने टॉर्च जलाकर देखा तो परिसर में रखीं बैटरी और इन्वर्टर गायब था। अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे लगभग सात हजार रुपये गायब थे। गांव में घटना की जानकारी से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पुजारी महेश शुक्ला ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। मंदिर में चोरी होने से लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें