फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: सफारी पार्क में गूंजी किलकारी, शेरनी नीरजा ने चार शावकों को दिया जन्म

Shikha Pandey Updated Mon, 09 Mar 2026 02:57 PM IST

सफारी पार्क में रविवार रात किलकारी गूंजी है। शेरनी नीरजा ने चार शावकों को जन्म दिया है। उनकी निगरानी की जा रही है। निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि एशियाटिक बब्बर शेर कान्हा और शेरनी नीरजा की मेटिंग 18 नवंबर से 21 नवंबर 2025 के मध्य हुई थी। आईवीआरआई बरेली से शेरनी नीरजा की गर्भ ठहरने की पुष्टि होने के बाद उसे ब्रीडिंग सेंटर में शिफ्ट किया गया था। शेरनी नीरजा की संभावित प्रसव तिथि होली त्योहार के आसपास ( तीन से आठ मार्च के बीच) थी। ऐसे में त्योहार पर भी अधिकारी और कर्मचारी सतर्क थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शाम 08:25 बजे शेरनी नीरजा ने पहले शावक को जन्म दिया। इसके बाद 09:07 बजे दूसरे, 09:43 बजे तीसरे और 09:59 बजे चौथे शावक का जन्म दिया। सफारी प्रशासन ने इनकी नियमित निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। शेरनी नीरजा अपने चारों शावकों का देखरेख अच्छे से कर रही है। यह तीसरी बार मां बनी है। इटावा सफारी पार्क में इसके 05 शावक (पहली बार के 02 और दूसरी बार के 03) सफलता पूर्वक पल रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें