फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में बुजुर्ग की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Jan 2026 12:36 PM IST

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निलोई में सोमवार सुबह मुन्नालाल (70) की खेतों पर बनी कोठरी से गांव के गजराज सिंह ने धुआं निकलता देखा गया। ग्रामीणों ने कोठरी के भीतर जाकर देखा तो मुन्नालाल का शव जलता हुआ मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों के अनुसार मुन्नालाल का एक पुत्र गजराज है, जो खेती-बाड़ी करता है। घटनास्थल पर हालात संदिग्ध पाए गए हैं। कोठरी के अंदर एक लकड़ी पर खून के निशान मिले हैं, वहीं कोठरी के बाहर भी खून फैला हुआ दिखाई दिया। इन साक्ष्यों के आधार पर ग्रामीणों और पुलिस को हत्या की आशंका है, जिससे मामला और भी गंभीर प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक जांच के साथ मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें