फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल परिवार को देख रुका अखिलेश का काफिला, तीनों को अस्पताल पहुंचवाया

सैफई से शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने चाचा राजपाल यादव के आवास पर जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला हादसे में घायल दंपती और उनकी बेटी को देखकर रुक गया। अखिलेश ने तीनों को अपने सामने खुद अस्पताल पहुंचाया। आयुर्विज्ञान विवि में भी डॉक्टरों से बात करके उन्हें बेहतर उपचार दिलाने के लिए कहा। शनिवार को अखिलेश यादव रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने पैतृक गांव सैफई आए हुए थे। दोपहर में वह सैफई में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले चाचा राजपाल यादव के घर जाने लगे। इस बीच मैनपुरी हाईवे पर छिमारा रोड के पास सड़क पर खून से लथपथ पति-पत्नी और उनकी बेटी देखकर अखिलेश ने अपना काफिला रुकवा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें