समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव अपने समर्थकों संग शनिवार देर शाम सैफई थाने में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि पुलिस के समझाने-बुझाने पर शिवपाल ने धरना खत्म किया।