एटा के अलीगंज में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपात्रों को खोजने का काम जारी है। मंगलवार को उप जिलाधिकारी द्वारा चौपाल लगाकर किसान सम्मान निधि का सत्यापन किया गया। इसमें समस्त लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय हतसारी में चौपाल लगाकर किसान सम्मान निधि का सत्यापन किया गया। जिन किसानों को सम्मान निधि का लाभ नहीं प्राप्त हो रहा है, उन किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए लेखपालों को निर्देशित किया।