फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्यूबवेल का ताला तोड़कर सामान ले गए चोर

एटा के अवागढ़ में ग्राम नगला नया निवासी एक किसान के ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर मशीन व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दिनेश चन्द्र पुत्र वेदप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगला छईया रेलवे रोड के पास उनके खेत पर ट्यूबवेल लगा हुआ है। ट्यूबवेल पर झटका मशीन, बैटरी, प्रेशर बॉल और प्रेशर घड़ी सहित अन्य सामान रखा हुआ था। पीड़ित के अनुसार 14 मार्च की दोपहर चोरों ने ट्यूबवेल का ताला तोड़ दिया। वहां रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। जब वह खेत पर पहुंचे तो ट्यूबवेल का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सारा सामान गायब था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें