उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को सकीट कस्बा में एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त किया। टीम ने लोगों से आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखनी की अपील की। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि अराजकता बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान जगह-जगह पटाखा के गोदामों की तलाशी ली गई। टीम में एसडीएम राजकुमार मौर्य, सीओ प्रशांत सिंह राणा, एसआई खेतम सिंह, थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह, एसआई आदिल सैफी, एसआई रमेश चंद्र सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही।