फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आरएसएस कार्यालय के नवीनीकरण होने पर हुआ सुंदरकांड

अरुन पाराशर Updated Wed, 07 Jan 2026 07:25 PM IST

एटा के अवागढ़ कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय का नवीनीकरण होने पर मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक मौजूद रहे। पं. विश्वदीप शास्त्री ने विधिवत पूजन कर सुंदरकांड पाठ किया। भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए समाज में सुख-शांति एवं समरसता की कामना की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यालय का नवीनीकरण होने से संगठन की गतिविधियां और अधिक तेज होंगी। संघ कार्यालय सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों का केंद्र है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में नगर विस्तारक अंकित अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, अवधेश, विवेक दुबे, अमर सिंह मथुरिया, रमनलाल वर्मा, पंकज गुप्ता आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें