फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम: बीएलओ-बीएलए बैठक में मतदाता सूची की पारदर्शिता पर चर्चा

एटा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 106 जलेसर में मतदेय स्थल बूथ संख्या 344 प्राथमिक विद्यालय बाकलपुर पर बूथ लेवल अधिकारी एवं बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बूथ लेवल अधिकारी ने बैठक में शामिल बीएलओ को मतदाता सूची के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सभी उपस्थित बूथ लेवल एजेंट समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि को इस विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदेय स्थल बूथ संख्या 344 पर बीएलओ द्वारा किए गए पुनरीक्षण कार्य के महत्व, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के उद्देश्य से बूथ लेवल एजेंट के साथ यह मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बूथ लेवल अधिकारी पवन प्रताप सिंह द्वारा उपस्थित सभी पार्टियों के प्रतिभागियों को लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और बूथ लेबल अधिकारी ने इस विशेष प्रकार पुनरीक्षण कार्य में बैठक में शामिल लोगों से सहयोग करने का अनुरोध किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के बूथ लेवल एजेंट रमेश पाल सिंह जादौन ने पुणोरीक्षण कार्य का गहनता से निरीक्षण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें