फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आवागढ़ में सरदार पटेल जयंती पर निकली रन फॉर यूनिटी, पुलिस और स्कूली बच्चों ने दिया एकता का संदेश

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 02:41 PM IST

एटा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अवागढ़ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार दीक्षित और आवागढ़ नगर अध्यक्ष महेश पाल सिंह के नेतृत्व में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना पुलिस स्टाफ ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह दौड़ थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार से गुजरी। पुलिसकर्मियों ने 'रन फॉर यूनिटी' का बैनर लेकर सड़क पर दौड़ते हुए आम जनता को एकता का संदेश दिया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता के प्रति नागरिकों को जागरूक और सुरक्षित रखना है। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार दीक्षित के साथ उपनिरीक्षक विजय सिंह, बलराम सिंह, हेड कांस्टेबल रामतेज, मुकेश कुमार, ब्रजेश कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इनके अलावा, सैकड़ों स्कूली बच्चों और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने भी दौड़ में अपनी सहभागिता निभाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें