एटा के अलीगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर के घर के दरवाजे पर बृहस्पतिवार को कोर्ट का नोटिस चस्पा किया। डुगडुबी बजवाकर मुनादी कराई। गैंगस्टर का आरोपी अमित निवासी शास्त्री नगर कस्बा व थाना जैथरा करीब पांच महीने से फरार चल रहा है। जैथरा थाने में उसके विरुद्ध मामला दर्ज है। जिसकी विवेचना अलीगंज थाना पुलिस कर रही है। कोर्ट के आदेश पर अलीगंज थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर बृहस्पतिवार को टीम सहित उसके घर पर पहुंचे। वहां कोई नहीं मिला और दरवाजे पर ताला लटक रहा था। दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया।