फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घरों में घुसा नालियों का गंदा पानी...आठ मकानों में आईं दरारें, लोगों में आक्रोश

एटा के जलेसर के मोहल्ला घोषियान में नगर पालिका की लापरवाही और स्थानीय लोगों की मनमानी के कारण 8 घरों की नींव में गंदा पानी जा रहा है, जिससे मकानों में दरारें पड़ गई हैं। कई मकानों के निवासी अपने घर खाली करके पलायन कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर महावीरगंज स्थित चैयरमैन गौरी वर्मा के घर का घेराव किया। इसके बाद नगरपालिका अधिकारी, ईओ प्रद्युम्न सिंह और वार्ड सभासद मौके पर पहुंचे और नालियों से कब्जा हटाने की चेतावनी दी। नगर पालिका ने बताया कि 11 नालियों पर अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी कर दिया गया है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें