एटा के सकीट नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में दिन बृहस्पतिवार को समय करीब 12 बजे साइबर क्राइम को रोक थाम ओर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में करीब 650 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दिन बुधवार को डी ए वी इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थाना प्रभारी मधु दुबे ने छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन न चलाएं, बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं और नशे में वाहन चलाना जानलेवा है एस आई जगदीश सिंह ने कहा कि आजकल व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ओटीपी फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी, बैंक डिटेल किसी से शेयर न करें। किसी भी फ्रॉड की सूचना तुरंत 1930 पर दे वहीं डी ए वी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनोखे सिंह यादव ने कहा, "साइबर क्राइम अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता और सामाजिक दायित्व की भावना पैदा करना है छात्र अगर जागरूक होंगे तो पूरा समाज सुरक्षित होगा। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने यातायात नियमों का पालन करने और साइबर अपराध के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। इस मौके पर थाना प्रभारी मधु दुबे,महिला कॉस्टबल गरिमा प्रवक्ता अजय यादव,सत्येंद्र कुमार, रामगोपाल शुक्ला,राम लखन,राकेश चंद्र भास्कर,सुशील वर्मा,रुचि तिवारी,रीता मौर्य समस्त स्टाफ मौजूद रहा।