एटा के अलीगंज में मिशन जागृति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर ने छात्राओं को बताया कि हर छात्रा को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए।