एटा के ब्लॉक अवागढ़ की पंचायत शहनोआ का मजरा कल्याणपुर। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान ने खड़ंजा उखड़वाकर उसी से नाली का निर्माण कर दिया और नाली की मिट्टी को खोद कर सड़क पर डाल दिया। आज तक करीब डेढ़ सौ मीटर इंटरलॉकिंग होनी थी जो नहीं कराई गई ग्रामीणों के अनुसार उसका करीब 11 लाख रुपया प्रधान और सेक्रेटरी ने मिलकर निकाल लिया है।