एटा के थाना कोतवाली के हिंदू नगर निवासी एक युवक बुधवार से गायब है। उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने बृहस्पतिवार को अलीगंज तिराहा पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। रवि पुत्र हाकिम सिंह (21) बुधवार को गायब हो गया। युवक का सुराग नहीं लगने पर आक्रोशित परिजनों ने जाम लगा दिया। इससे एक भी वाहन नहीं निकल सका। कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिजन को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने परिजन से कहा कि कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं।