उत्तर प्रदेश के एटा में सकीट नगर क्षेत्र में श्रम विभाग व चाइल्ड केयर टीम ने दुकानों पर छापेमारी की। नाबालिग बच्चों द्वारा दुकान पर काम करने को लेकर छापेमारी की गई। दुकानों पर देखा कि कोई नाबालिग बालक काम तो नहीं कर रहा है। इसमें एक दुकान पर कम उम्र का बालक काम करते पाया गया। इसके बारे में दुकान मालिक से जानकारी ली गई। कस्बा के इशरार अहमद कपड़ा व्यवसायी की दुकान पर काम करते कम उम्र का बालक मिला। अन्य मालिकों से बाल श्रमिकों के बारे में जानकारी ली गई। टीम को देखकर बाजार में अपरातफरी मच गई। सकीट के बाद टीम ने आसपुर चौराहे के बाजार में दो दुकानों पर बाल श्रमिक पाए गए। मलावन बाजार की दो दुकानों पर भी दो बाल श्रमिक मिले।