एटा के राजा का रामपुर कस्बा के मोहल्ला पश्चिमी जाटवान में एक ही परिवार के दो लोगों में आपस में शराब के नशे में विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। मामला शांत कर रही थी, तभी एक युवक ने घर से निकलकर गाड़ी पर पत्थर फेंक कर मारा, जिससे पुलिस कार का पीछे के शीशा टूट गया। आनन-फानन में सूचना मिलने पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामला शांत कराया।