फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एटा के किदवई नगर में चोरों का धावा, लाखों के माल पर कर दिया हाथ साफ

एटा के किदवई नगर में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हो सकी जब परिजन जागे। घर का बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के किदवई नगर में छत से चढ़ने के बाद जीने का गेट तोड़ चोरों ने घर में प्रवेश किया। इसके बाद चोर नकदी और आभूषण सहित बक्सा लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पीआरवी व कोतवाली नगर पुलिस जांच में जुटी हुई है। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में बक्सा ले जाते हुए चोर कैद हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें