एटा के जलेसर में पुलिस ने दो करोड़ रुपये की हेरोइन और कोकीन पकड़ी है। इसके साथ ही सात सप्लायर भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी न्यू ईयर पार्टी के लिए ड्रग्स की बड़ी खेप सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों के पास से टाटा सफारी कार भी मिली है।