फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की जिला शाखा का हुआ गठन, इनको साैंपी गई जिम्मेदारी

अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Nov 2025 10:22 PM IST

एटा में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन बृहस्पतिवार को विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में नई जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में संगठन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की। मंडलीय अध्यक्ष संजीव चौधरी को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ कर बैठक को आगे बढ़ाया। सर्वसम्मति से सुरेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष व राघव मिश्रा को मंत्री चुना गया। प्रांतीय प्रतिनिधि पद के लिए अग्निवेश निर्वाचित हुए। इसके साथ ही महेश चंद्र, संजय सारस्वत, अवनीश शर्मा व सुनील राठौर को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें