एटा में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद पार्क से शुरू हुई यह यात्रा शहर में घूमने के बाद पुनः यहीं आकर संपन्न हुई। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा शहीद पार्क से ठंडी सड़क, कैलाश मंदिर, जीटी रोड, कचहरी रोड, जेल रोड और आगरा रोड होते हुए पुनः यहीं पर आकर समाप्त हुई।