एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के ससोता दोषपुर गांव में श्मशान घाट की भूमि पर कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला किया गया। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने टीम के साथ मारपीट की और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।