सीएम योगी गुरुवार को एटा पहुंचे। यहां उन्होंने सीमेंट प्लांट का शुभारंभ किया। इस प्लांट में बड़े स्तर पर सीमेंट तैयार किया जाएगा। इसकी आपूर्ति देशभर में की जाएगी। इससे एटा का नाम भी पूरे देश में पहचाना जाएगा। इससे पहले मलावन क्षेत्र में ही जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना भी स्थापित की जा चुकी है। इसकी दोनों इकाइयों से करीब 1320 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इससे भी एटा को देशभर में पहचान मिली है।