फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गैराज में खड़ी कार बनी आग का गोला, मची गई अफरा-तफरी

एटा के अलीगंज कस्बे में मंगल बाजार के दौरान गाड़ी आग का गोला बन गई। गाड़ी का टायर फटने से इलाके में हड़कंप मच गया। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अलीगंज कस्बे के मोहल्ला कूचदायम स्थित पुरानी टॉकीज के पास लगे मंगल बाजार के दौरान गैराज में खड़ी कार मे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब गाड़ी का टायर फटा तो लोग घबरा गए। दौड़ते हुए जहां से आवाज आई वहां पहुंचे तो देखा गैराज में खड़ी गाड़ी आग का गोला बन गई है। बाजार में चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। तत्काल थाना अलीगंज पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना अलीगंज पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल तत्काल मौके पर पहुंच गई। लपटों पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें