एटा में गल्ला व्यापारी साले ने बहनोई पर 70 लाख रुपये के गहने व 2.50 लाख रुपये चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। बताया कि 28 साल से बहनोई साथ रह रहे थे। सोमवार की रात अलमारी से गहने व नकदी निकालने के बाद भाग गए। शहर के मोहल्ला सराय मिश्र निवासी गल्ला व्यापारी राजीव बंसल ने मंगलवार को कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि बहनोई संजीव अग्रवाल निवासी विजय नगर 28 वर्ष से हमारे साथ ही रह रहे हैं। लगभग ढाई माह पूर्व बहन की मौत हो गई जिसके बाद बहनोई घर पर ही रहते थे। मंगलवार सुबह उठकर देखा तो घर के दरवाजे बंद थे। एक कमरे में लगे एसी को हटाकर रास्ता बनाया गया था। बहनोई संजीव मौजूद नहीं थे। काफी खोजबीन के बाद जब उनका पता नहीं चला तो दूसरे कमरे में जाकर देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। घर पर लगे सीसटीवी कैमरा को देखा तो पूरी घटना के बारे में पता चला।