एटा के अलीगंज में संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं द्वारा जुलूस निकाला गया। शोभायात्रा भीम नगर चमन नगरिया से प्रारंभ हुई जो मैनपुरी रोड, सराय अड्डा, मेवाती मोहल्ला, गांधी चौराहा, मैन मार्केट, मोहल्ला काजी, पुराना बस अड्डा स्थित आंबेडकर पुस्तकालय पर शोभायात्रा का समापन हुआ।