फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान के आवंटन में पक्षपात का आरोप, एसडीएम से की शिकायत

एटा के जलेसर के ग्राम पंचायत जलेसर देहात के नगला घनश्याम में राशन दुकान के आवंटन में लोगों ने पक्षपात करने का आरोप लगाया है। दर्जनों महिलाओं ने इस मामले की शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम ने बीडीओ को मौके पर जाकर मामले की जांच करने को कहा है। नगला घनश्याम में राशन की दुकान के आवंटन के लिए बुधवार को चयन प्रक्रिया होनी थी। लोग पहले से ही प्रधान शीलेंद्र पर पक्षपात का आरोप लगा रहे थे। सचिव बिलकेश न आश्वासन दिया कि एसडीएम के माध्यम से ही आंवटन किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण निश्चिंत हो गए। चयन प्रक्रिया की बैठक में लक्ष्मी, सरोज और अनिल कुमारी ने आवेदन किया। लोगों के जाने के बाद प्रधान के दवाब में सचिव ने अनिल कुमारी के नाम राशन की दुकान का आवंटन कर दिया। जानकारी पर लोग भड़क गए और एसडीएम भावना विमल के आवास पर पहुंचकर मामले की शिकायत की। ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने को कहा है। शिकायत पर एसडीएम ने पुन: चयन प्रक्रिया कराने को कहा है। साथ ही मामले की जांच बीडीओ जलेसर को सौंपी है। शिकायत करने वालों में सुमन देवी, ऊषा देवी, पूनम, प्रियंका, सुनीता, शारदा, चंपा देवी, रजनी, कामिनी, विनीता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें