एटा के राजा का रामपुर में पहरा कपिल मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास मोहल्ला कच्छपुरा में ईको कार में घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग करते समय भीषण आग लग गई। लपटें इतनी भीषण थीं कि लोग दुकान छोड़कर भाग गए। माैके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। तब तक कार खाक हो चुकी थी।