एटा के अवागढ़ में कल्याणं करोति मथुरा द्वारा संचालित श्रीजी बाबा नेत्र चिक्तिसा संस्थान एवं श्याम स्टील लिमिटेड के तत्वावधान में नेत्र चिक्तिसा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 251 मरीजों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सकों ने आंखों की जांच की। 100 मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क आॅपरेशन के लिए श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय भेजा गया।