फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE VIDEO : एटा में स्थानीय गुंडों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, बस बनी निशाना

चंद्रशेखर, अमर उजाला टीवी/ एटा Updated Sat, 17 Mar 2018 11:10 PM IST

उत्तर प्रदेश के एटा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गुंडों के दो स्थानीय गैंग एक दूसरे के समाने आ गए और तमंचों से एक के बाद एक कई फायर झोंक दिए। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे हुई इस घटना ने इलाके के लोगों के बीच दहशत भर दी। बताया जा रहा है कि मामले के पीछे वजह रंगदारी वसूलना है। एटा में आगरा रोड पर बने रश्मि तिराहे पर दोनों गैंग ने सरेआम एक दूसरे पर तमंचों से आठ से दस राउंड गोलियां बरसाईं। गोलीबारी के बीच एक बस भी निकली जिसके शीशे चकनाचूर हो गए, गनीमत ये रही कि बस उस वक्त खाली थी और कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग करनेवाले गैंग पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें