तीसरे दौर के उत्तर प्रदेश चुनाव में बुंदेलखंड की 19 सीटें शामिल हैं। अखिलेश यादव ने इन इलाकों के कई सारे दौरे भी किए हैं । देखा जाए तो बुंदेलखंड की इन 13 सीटों पर ज्यादातर भाजपा और सपा के बीच मुकाबला है। अखिलेश यादव बुंदेलखंड की जमीन पर लगातार अपने लिए वोट मांगे मांग रहे हैं तो वहीं भाजपा फिर से भगवा लहराने के लिए जी जान से जुटी हुई है। इन इलाकों की कुछ सीटों पर बसपा और कांग्रेस की टक्कर जरूर है लेकिन सीधा मुकाबला भाजपा और सपा के बीच का है। बुंदेलखंड की जमीन पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अमित शाह तक सभी ने रैलियां की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में कई जनसभाएं और रोड शो किए। बुंदेलखंड को साधने की सीधी कोशिश भाजपा और सपा के भीतर ही देखने मिल रही है। कुछ सीटों का विश्लेषण करें तो ये बात पुष्ट होती दिखाई देगी। देखिये पूरी रिपोर्ट...