बीज खाद दवा विक्रेता संगठन ने मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए व्यापारी डीएम कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा समस्याओं को दूर करने की मांग की। डीएम ने उन्हें वापस विकास भवन में जिला कृषि अधिकारी से मिलने भेज दिया। बीज खाद विक्रेता सुबह सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। वहां नारे लगाते हुए चले। प्रधान डाकघर, जिला पंचायत, कचहरी चौराहा होते हुए प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां जिलाधिकारी से मिले। विक्रेता खाद आवंटन करने और व्यापार में आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग किए।