अधिवक्ताओं और डीएम के बीच बुधवार को किसी मुद्दे पर नोंकझोंक हो गई। जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता जय शिव शुक्ला के खेत में सड़क का निर्माण जबरिया विभाग द्वारा कराया गया था। उसे हटाने के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी और मनोज मिश्रा, सुरेन्द्र त्रिपाठी डीएम कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ता ने कहा कि आप द्वारा कहा गया था कि पैमाइश हो जाएगी अगर आप के खेत में पड़ेगा तो उसे हटवा देंगे।