रुद्रपुर नगर में दिन में 10 चक्का ट्रकों के आवाजाही से जाम लग रहा है। परेशान लोगों ने जाम से निजात पाने को दिन में बड़ी मालवाहक गाड़ियों के नगर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। सीओ हरिराम ने कहा कि जाम कम करने के लिए बैरियर लगा कर बड़ी गाड़ियों को बाईपास से निकालने का इंतजाम किया जाएगा।