लार नगर के मठ वार्ड निवासी विकास सिंह 27 की संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार को मौत हो गई। उसका शव घर के पूरब स्थित एक बगीचे में मिला। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दी। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।