थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली आईटीआई सेंटर पर सोमवार दोपहर बाद 15 वर्षीय राहुल गोड़ को शिक्षकों ने धोखे से बुलाकर उसपर हमला कर दिया। आरोप है कि शिक्षकों ने नामांकन के लिए बुलाया और वह जब सेंटर पर पहुंचा तो उसे अंदर जाने को बोला गया। जैसे ही राहुल अंदर गया एक शिक्षक उसे कमरे में ले गए और बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षकों के चंगुल से उसे मुक्त कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।