फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से छिड़काव किसानों के लिए नई पहल : रामकुमार

रोहित सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 06:12 PM IST

प्रतापपुर स्थित बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल क्षेत्र में गन्ना की फसलों पर ड्रोन से दवा छिड़काव की शुरुआत की गई है। बृहस्पतिवार को प्रगसहा गांव में इसका प्रदर्शन किया गया। गन्ना महाप्रबंधक रामकुमार शर्मा ने बताया कि मिल नई तकनीकों के प्रयोग में हमेशा अग्रणी रहा है। इसी क्रम में परसौनी रघुनाथ गांव में भी ड्रोन से छिड़काव कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए एक नई पहल है, जो फसल को बीमारी और कीटों के प्रकोप से बचाने में कारगर साबित होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें