रामपुर कारखाना स्थित डुमरी चौराहे पर बृहस्पतिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और पूर्व एमएलसी व प्रवक्ता सुनील सिंह साजन का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे दोनो यहां आयोजित नागा बाबा के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने आए थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। ऐसे में अब लोगों की उम्मीद और भरोसा सिर्फ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही हैं।