फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह जगह लगे जन्माष्टमी मेले में उमड़े लोग, होते रहे सांस्कृतिक आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार दूसरे दिन रविवार को भी धूमधाम से मनाया गया। शहर में कई जगह भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं के पंडाल सजाए गए। पुलिस लाइन और नगरपालिका परिषद कार्यालय के पास मेले में लोगों ने दर्शन पूजन किए। साथ आए बच्चों ने मेले का आनंद लिया।पुलिस लाइन में शाम से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। मंदिर परिसर में सजी झांकी का लोगों ने दर्शन किया शाम गहराने के साथ ही मंदिर में भीड़ बढ़ती गई। पूजन कर लोग सड़क किनारे लगे मेले में घूमे। साथ आए बच्चे खिलौने और खाने पीने की दुकानों पर जम गए। माता पिता से मनुहार और जिद कर पसंद के खिलौने खरीदते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें