हुचर्चित परमहंस हत्याकांड में सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव के भाई परसन यादव की गिरफ्तारी के बाद से गांव में पुलिस तैनात है। पुलिस मामले में नामजद तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना 8 जुलाई की रात की है, जब सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार टोला निवासी परमहंस प्रसाद को कुछ लोग घर से उठाकर ले गए और देर रात गंभीर पिटाई के बाद उनके घर के दरवाजे के पास फेंक दिया। गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।