फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 10 केंद्रों पर हुई नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 916 रहे अनुपस्थित

रोहित सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 06:30 PM IST

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए जिले के 10 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें पंजीकृत कुल 3533 परीक्षार्थियों में 916 अनुपस्थित एवं 2617 उपस्थित रहे। जीआईसी से परीक्षा देकर निकली वंशिका मिश्रा, कुलदीप मिश्रा ने बताया कि कुल 80 प्रश्न आए थे, इसमें गणित के सवालों ने काफी परेशान किया। खुशूब चौरसिया व अनुराग यादव ने बताया कि रिजनिंग व हिंदी के सवाल आसान रहे, जबकि गणित ही कठिन लगा। नवोदय विद्यालय मेहड़ा पुरवा की प्रधानाचार्य निरुपमा सिंह ने बताया कि सभी 10 केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। परीक्षा में पंजीकृत 3533 परीक्षार्थियों में 2617 उपस्थित एवं 916 अनुपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें