देवरिया जिले के सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय महुई का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शिक्षक कुर्सी पर पैर फैलाकर सो रहे हैं। उसी कक्षा में छात्र-छात्राएं उछल कूद कर रहे हैं। कोई छात्र खिड़की से झूल रहा है, तो कुछ आपस में समूह बनाकर बात कर रहे हैं। वीडियो में दूसरी कक्ष में एक महिला शिक्षिका मोबाइल में मशगूल हैं।