स्व.वीपी राव मातृ मंदिर सामाजिक सेवा केंद्र सोहनरिया के परिसर में चल रहे श्रीमद्भगवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन दिन बुधवार को वाराणसी से पधारे कथा वाचक आचार्य शशिकांत ने कारागार में श्रीकृष्ण के प्रकट होने और पूतना उद्धार की कथा सुनाई। कथा का रसपान कराते हुए शशिकांत जी महाराज ने कहा कि जब-जब पृथ्वी लोक में अधर्म बढ़ता है, भक्तों पर संकट आता है तब-तब भगवान का अवतार होता है। भगवान अवतरित होकर भक्तों की रक्षा करते हैं और धर्म की स्थापना करते हैं । आचार्य शशिकांत महाराज ने कहा कि द्वापर युग में भोजवंशी राजा उग्रसेन मथुरा में राज्य करते थे। उनका आततायी पुत्र कंस ने उन्हें कारागार में डाल दिया और स्वयं राजा बन गया।